CG NEWS:बिलासा कला मंच ने मनाया स्थापना दिवस, 36 साल का सुनहरा यादगार सफ़र

Chief Editor

CG NEWS:बिलासपुर। लोक संस्कृति, कला,साहित्य एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन हेतु 1988 से क्रियाशील संस्था बिलासा कला मंच ने अपना 36 वाँ स्थापना दिवस स्थानीय प्रेस क्लब भवन में मनाया।इस वर्ष का स्थापना दिवस कई मायनों में अनूठा रहा।इसी दिन भारतीय नववर्ष का प्रथम दिन, चैत्र प्रतिपदा नवरात्रि का प्रथम दिन,चेट्रीचंद और मंच के संस्थापक भारत स्काउट गाइड के छत्तीसगढ़ प्रांत के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव और मंच के संचालक देवानंद दुबे का जन्मदिन भी 9 अप्रेल को था।मंच ने अपनी स्थापना दिवस पर 36 वर्षों के सुनहरे सफर के यादगार संस्मरण को याद किया, वहीं डॉ सोमनाथ यादव और देवानंद दुबे का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम का शुरुवात करते हुए संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव ने मंच के स्थापना से लेकर अब तक के सफर का विस्तार से जानकारी दिये।वहीं उन्होंने महान कवि स्व गोपालदास नीरज पर हुए काव्य संध्या का संस्मरण भी सुनाए।कार्यक्रम को डॉ देवधर महंत,राजेंद्र मौर्य, डॉ सुधाकर बिबे,अध्यक्ष महेश श्रीवास, केवल कृष्ण पाठक, डॉ जी डी पटेल, अनिल व्यास,देवानंद दुबे ने रोचक संस्मरण सुनाकर सबके यादों को ताजा कर दिया कार्यक्रम का संचालन संयोजक रामेश्वर गुप्ता ने और आभार प्रदर्शन सचिव अश्विनी पांडे ने किया।

इस आयोजन में संस्था के जी आर चौहान,डॉ भगवती प्रसाद चंद्रा,महेश भार्गव, दिनेश्वर राव जाधव,सुनील तिवारी, ओमशंकर लिबर्टी, मनोहर दास मानिकपुरी,हिलेन्द्र ठाकुर, अनूप श्रीवास, महेन्द्र ध्रुव,शत्रुघ्न जैसवानी, रामायण सूर्यवंशी, हेमंत सूर्यवंशी, अनिल यादव, नीरज यादव, यश मिश्रा सहित मंच के पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

close