नेता प्रतिपक्ष चंदेल बोले– 51 हज़ार करोड़ के कर्ज से डूबा Chhattisgarh, बेरोजगारी को लेकर भाजपा करेगी सीएम हाउस घेराव

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेसवार्ता ली है। इसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगार हैं, भाजयुमो बेरोजगार युवाओं के लिए जंगी प्रदर्शन करेगी। साथ ही सीएम हाउस घेराव भी करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि  भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुझे विधायक दल का नेता चुना गया। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। कांग्रेस ने 2,500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था, क्या हुआ वादे का? उन्होंने कहा 24 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा बेरोजगारी के मुद्दे पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगार हैं, भाजयुमो बेरोजगार युवाओं के लिए जंगी प्रदर्शन करेगी।

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से प्रदेश की स्थिति बदतर हो गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से बिगड़ गई है, विकास के कार्य बंद हो गए हैं, किसान परेशान हैं। सरकार ने किसानों को बोनस राशि देने का वादा किया था, लेकिन कितनी राशि दी गई बताएं। नकली खाद के कारण किसान काफी परेशान हैं। सरकार की धान खरीदी की व्यवस्था से किसान परेशान होकर अपना धान बेचा है। प्रदेश 51 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है। अब कर्ज के ब्याज को पटाने के लिए वापस कर्ज लेना पड़ रहा है, प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है।

चंदेल ने कहा  पूरे प्रदेश में विकास के काम बंद है। राज्य अराजकता की ओर बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। इस सरकार ने जितना किसानों का अपमान किया उतना छत्तीसगढ़ बनने के बाद कभी नहीं हुआ था। छत्तीसगढ़ में सियासत और रियासत की लड़ाई चल रही है। हर वर्ग कांग्रेस की सरकार से परेशान है। हमने तीर्थ यात्रा शुरु की थी, वो सरकार ने बंद कर दिया, राज्य की दुर्दशा कांग्रेस सरकार ने की है। आगामी 2023 में सरकार के असली चेहरे को बेनकाब करते हुए बीजेपी छग में सरकार बनाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close