सरगुजा में संचालित आदर्श गौठान सरगवा में रोका छेका अभियान के तहत पशुपालकों को दी गई कई महत्वपूर्ण जानकारी

Shri Mi
2 Min Read

अम्बिकापुर(पृथ्वीलाल केशरी) छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खरीफ फसलों की सुरक्षा हेतु इस वर्ष भी 10 जुलाई 2022 से प्रदेशव्यापी रोका छेका अभियान शरू किया गया है। इसके तहत गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं की स्वास्थ्य जाच नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान व टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।पशुधन विकास विभाग के मार्ग दर्शन में जिला सरगुजा में संचालित आदर्श गौठान सरगवा वि.ख. अम्बिकापुर में 16 जुलाई 2022 को NGGB के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एस. एस. सेंगर एवं क्षेत्रीय सहा.प.चि. क्षेत्र अधिकारी उमेश कुशवाहा के द्वारा रोका छेका अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर में सरपंच मीना हरीना के मुख्य आतिथ्य एवं उपसरपंच मनीष ली की अध्यक्षता में आयोजित कराया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उक्त शिविर में कुल 05 पशु उपचार 37 दवा वितरण 52 कृमिनाशक दवापान 03 डिटिकिंग 01 कृत्रिम गर्भाधान कार्य सम्पादित किया गया। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. एस. एस. सेंगर के द्वारा विभागीय व्यक्तिमूक योजनाओं की जानकारी, पैरा यूरिया उपचार एवं अजोला उत्पादन की जानकारी उपस्थित पशुपालक एवं ग्रामीणजनो को प्रदाय की गई है। जिला स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन में एस.पी. दुबे, सहा.प.चि.क्षेत्र अधिकारी मोबाईल इकाई, मोती यादव, सचिव ग्रा.पं.सरगंवा, श्रीमती हेमंत प्रभा तिग्गा, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती माया भारती, ग्रा. कृ. विस्तार अधिकारी एवं जद्दूराम, मोती यादव, कुश पैकरा एवं बिनाम का सराहनीय योगदान रहा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close