CG News:बनेगी आंदोलन की रणनीति -फेडरेशन, महासंघ और मंत्रालय संघ एक..संयुक्त फोरम करेगा आंदोलन

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। प्रदेश भर के कर्मचारी, अधिकारी22 वर्ष बाद एक होकर अब पूरी एकजुटता से अपना आंदोलन करेंगे।मंत्रालय अधिकारी कर्मचारी संघ, फेडरेशन और महासंघ के सभी घटक संगठन अब एक 11 सदस्यीय संयुक्त फोरम का गठन कर मानसून सत्र से पहले आंदोलन करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उनकी वहीं मांगे है जिन्हें लेकर वे अब तक अलग अलग आंदोलन करते रहे हैं। आज की यह बैठक मंत्रालय संघ के आमंत्रण पर बुलाई गई थी। इसमें फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, महासंघ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के साथ सभी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष शामिल हुए।

फोरम के 11 सदस्यों और आंदोलन की तिथि एक दो दिन में तय कर ली जाएगी। यह फोरम देय डेट पर डीए-एरियर्स का भुगतान, चार स्तरीय वेतनमान लागू करने और पिंगुवा समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांगों को लेकर आंदोलन करेगा। फोरम का दबाव रहेगा कि चुनाव से पहले मांगे न केवल मानी जाए भुगतान भी हो।

बैठक में मंत्रालय संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत समेत सभी संगठनों के अध्यक्ष, सचिव मौजूद रहे। अब तक इनके अलग अलग होने से सरकारें इनके आंदोलनों को तोड़ने में सफल होती रही है। इससे इनकी मांगे भी लंबित कर ताक पर रख दी जाती थी। इसे देखते हुए सभी संगठन के सामान्य कर्मचारी एक संयुक्त संगठन बनाने की मांग करते रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close