चना–आलू और चीनी ने दी जान से मारने की धमकी..चढ़ गए पुलिस के हत्थे..गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने मझवापारा निवासी राजेश्वरी जोगी की शिकायत पर चना आलू और चीनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। दोनों ने घर में घुसकर प्रार्थिया और उनके पति के साथ मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी के अलावा गाली गलौच किया था। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सिविल लाइन थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि मझवापारा मोहल्ले में रहने वाला लड़का चना आलू ने 5 दिसम्बर को भतीजे से मारपीट की थी। मामले की शिकायत पुलिस से की। रामेश्वरी ने जानकारी दी कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद घर लौटी तो बदमाश चना आलू ऊर्फ सूरज कोसले अपने साथी चीनी ऊर्फ प्रफुल्ल डाहिरे के साथ जबरदस्ती घर में घुस आया। ऊपर के फ्लोर में आकर चना आलू  और चीनी गाली गलौच करना शुरू कर दिया।

               जब बदमाशों को गाली गलौच देने से रोका गया तो दोनों ने उसके पति के साथ मुक्का से मार पीट की। साथ ही राजेश्वरी जोगी के पेट में चीनी ने लात मारा।  जिससे राजेश्वरी की हालत खराब हो गयी। चीनी ने चेतावनी दी कि यदि उसके दोस्त के खिलाफ कोई रिपोर्ट करेगा तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस दौरान चना-आलू और चीनी ने जान से मारने की भी धमकी दी। पड़ोसी राहुल और छोटका ने बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों आरोपी गाली देते हुए घर से बाहर निकले।   

                  शनिप रात्रे ने बताया कि राजेश्वरी जोगी की शिकायत पर चना आलू ऊर्फ सूरज कोसले और चीनी ऊर्फ प्रफुल्ल डाहिरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 456, 294, 506,437. 323 कऔक 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी।

               मुखबीर की सूचना पर दोनों आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।

close