आगर नदी में उफान की जानकारी मिलने पर कलेक्टर पहुंचे ग्राम छटन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से की मुलाकात

Shri Mi
2 Min Read

मुंगेली।कलेक्टर राहुल देव ने आज जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मुंगेली शहर के खड़खड़िया नाला सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं मुंगेली विकासखण्ड के आगर नदी में उफान की जानकारी मिलने पर ग्राम छटन पहुंचे और जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम मुंगेली आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने नालियों की साफ-सफाई के साथ ही बारिश के पानी से जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होने के लिए अधिकारियों से चर्चा की।

कलेक्टर ने ग्राम छटन में आगर नदी में उफान के कारण पुल के ऊपर से पानी बहाव की स्थिति की जानकारी ली और ग्राम के सरपंच, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर चर्चा करते हुए कहा कि पुल के ऊपर जल बहाव होने की स्थिति में एहतियात के तौर पर पुल को पार न करें। नदी-नालों के किनारे छोटे बच्चों को जाने से जरूर रोकें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी भी ली तथा अधिक से अधिक लाभ लेने प्रेरित किया।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति निर्मित होने तात्कालिक राहत उपाय करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 7489583575 जारी किया गया है। इस नम्बर पर बाढ़ एवं आपदा में फंसे होने की स्थिति में 24*7 घंटे तत्काल सहायता के लिए काल कर सकते हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 116 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

क्रमांक//08-12/कोसरिया// चंद्राकर फोटो 01 से 05

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close