Instagram पर रील बनाने को लेकर विवाद, विवाहिता ने दे दी जान

Shri Mi
1 Min Read

बिजनौर/। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के रामखेड़ा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता और पति के बीच Instagram पर रील बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मृतका की पहचान रिंकू सैनी की पत्नी नीलम के रूप में हुई। पति पक्ष ने बताया कि महिला को Instagram पर रील बनाने का शौक था। पति ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने पर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी।

नीलम गुस्से में अपने कमरे में चली गई और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई।

मृतका के भाई अनिल कुमार का आरोप है कि उसकी बहन के साथ पति और ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते और दहेज की मांग करते थे। उन्होंने बहन की जहर देकर हत्या की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close