Holika Dahan Upay:होलिका दहन पर करें 4 काम, खुलेगा बंद किस्मत का ताला, दूर होंगी परेशानियाँ, बनेंगे धनलाभ के योग

Shri Mi
2 Min Read

Holika Dahan Upay: होली रंगों का त्योहार है। साथ ही इसे खुशियों का आगमन भी माना जाता है। भारत में यह त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इससे पहले होलिका दहन पड़ता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। पवित्र अग्नि में लोग अपनी बुराइयाँ, कष्ट और परेशानियों से छुटकारा पाते हैं। इस शुभ अवसर पर कुछ उपाय बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। नौकरी, धन और परिवार से जुड़ी समस्याओं का निवारण भी हो सकता है। ऐसे ही कुछ उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

होगा धन लाभ

Holika Dahan Upay-इस दिन होलिका दहन की रख को पोटली में बांधकर तिजोरी में रख दे। मान्यता है की ऐसा करने से धन लाभ होता। तिजोरी कभी खाली नहीं होती और माँ लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।

नौकरी के लिए

यदि आपको कई प्रयासों के बाद नौकरी नहीं मिल रही है तो होलिका दहन के पास सुपारी, नारियल और पान अर्पित कर दें। कहा जाता है की ऐसा करने से नौकरी मिलती है। घर-परिवार में शांति होती है।

दूर होगी आर्थिक समस्या

इस शुभ अवसर पर नारियल के गोले में बुरा भरकर होलिका की पवित्र अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। घर में कभी पैसों की किल्लत नहीं होती।

शिक्षा में मिलेगी सफलता

होलिका दहन की शाम में घर की उत्तर दिशा की तरफ अखंड ज्योत जालना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से विद्यार्थियों को बहुत लाभ होता। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी मिलती है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close