जवाहर नवोदय विद्यालय वर्ष 2023-24 का परीक्षा परिणाम घोषित,मुंगेली के 40 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

Shri Mi
2 Min Read

मुंगेली/ जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023 का परिणाम केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा घोषित कर दिया गया है। जिसमें जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में सत्र 2023-24 हेतु कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु 40 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित की गयी थी। जिसमंे 05 हजार 372 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि भारत सरकार के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन संचालित सीबीएसई पाठ्यक्रम का विद्यालय है।

यहां छात्र-छात्राओं को अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है। छात्र-छात्राओं को शिक्षा, आवास, भोजन, गणवेश एवं पाठ्य सामग्री निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें आशी साहू, मनीष कुमार साहू, रेशमी साहू, नीशा पटेल, तृप्ती डहरिया, आयुष राज टंडन, सृष्टि पात्रे, लक्ष्मी मरकाम, अंकित कुमार पाटले, रोशन धु्रव, दुष्यंत कुमार भास्कर, निखिल कुमार साहू, आशा कश्यप, मयंक लांझी, तनु साहू, प्रिंसदर्श धरवइया, विवेक बर्मन, भावेश कुमार, तिलेश राज, आशना, महिमा राजपूत, देवराज पटेल, देवमती जायसवाल, पलक साहू, शिवम साहू, नरबदिया साहू, मिथला साहू, चंद्रदीप साहू, कुणाल, विमल किशोर सोनवानी, गौरी पात्रे, वंशराज टोनडर, अंकित महिलांग, माधुरी कुर्रे, हर्षा टंडन, गोटेंगर टंडन, प्राची, शालिनी ध्रुव, मयंक ठाकुर और चेतन सिंह शामिल है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close