लोकसभा चुनाव : बसपा ने 12 उम्मीदवारों का किया ऐलान, राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में

Shri Mi

लोकसभा चुनाव/लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। बसपा ने सरवर मलिक को लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बसपा की घोषित सूची के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से सरवर मलिक के अलावा गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार बंटी उपाध्याय, मथुरा से सुरेश सिंह को मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा मैनपुरी से डॉ. गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा रॉकी जी, उन्नाव से अशोक पांडेय, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदु चौधरी, मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close