Monsoon Forecast- 3 दिन बाद बदलेगा मौसम,यहाँ बढ़ गया तापमान

Shri Mi

Monsoon Forecast/राजस्थान के कई शहरों में आज तापमान में बढ़ोतरी हुई। जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, बाड़मेर में आज अधिकतम तापमान कल की तुलना में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। इससे इन शहरों में गर्मी बढ़ गई। हालांकि अब भी यहां तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Monsoon Forecast/इधर, दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए और हल्की हवा भी चली।

Monsoon Forecast/मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 3 दिन बाद राजस्थान में एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिससे उत्तरी राजस्थान के एरिया में बादल छा सकते हैं।

मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट देखें तो जैसलमेर में आज तापमान 2 डिग्री बढ़कर 37.1, बीकानेर में 36.3 और चूरू में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में तापमान सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था।

जैसलमेर, जोधपुर, नागौर के एरिया में दोपहर बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आया और हल्की हवा चलने के साथ आसमान में बादल छाने लग गए। इन जिलों में बादल छाने के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अरब सागर से एक ट्रफ लाइन आने से ये बादलों का समूह राजस्थान में आया।

राजधानी जयपुर में आज दिन का तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। आज यहां का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में सुबह से हल्की हवा चल रही है। जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।Monsoon Forecast

5 अप्रैल से बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 5 अप्रैल से उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम का प्रभाव पंजाब, हरियाणा के अलावा उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। हालांकि राजस्थान सिस्टम कमजोर रहेगा, जिससे यहां बारिश होने की संभावना बहुत कम है। उत्तरी राजस्थान के इलाकों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं, जिससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है।Monsoon Forecast

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close