कांग्रेस हाई कमान का बड़ा फैसला, नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया गया पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष,4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

Shri Mi
1 Min Read

दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस पार्टी में जारी अंतर्कलह के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा फैसला किया है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिद्धू के साथ पंजाब कांग्रेस में 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। पंजाब कांग्रेस में संगत सिंह, कुलजीत नागरा, पनव गोयल और सुखविंदर सिंह डैनी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। ये जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close