विधानसभा चुनाव-Ex CM ने दिए छोटे दलों से गठबंधन के संकेत,400 सीट जीतने का दावा

Shri Mi
1 Min Read

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छोटे दलों से गठबंधन के संकेत देते हुए 2022 के विधानसभा में 400 सीट जीत कर सरकार बनाने का किया दावा किया है। श्री यादव रविवार को यहां श्रद्धांजलि सभा में आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के सेनपुर गांव में गये और पूर्व मंत्री सपा महासचिव बलराम यादव की पुत्र वधू को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री बलराम यादव की बड़ी बहू सुमन का आकस्मिक निधन हो गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को छलावा करार दिया है।श्री यादव ने रविवार को ट्वीट किया “ उप्र की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार भी एक छलावा है। साढ़े चार साल जिनका हक़ मारा आज उनको प्रतिनिधित्व देने का नाटक रचा जा रहा है। जब तक नये मंत्रियों के नामों की पट्टी का रंग सूखेगा तब तक तो 2022 चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपाई नाटक का समापन अंक शुरू हो गया है।”

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close