भाजपा नेत्री ने टीकाकरण केंद्र में जन्मदिन मनाया,बिना मास्क काटा केक

Shri Mi
1 Min Read

इंदौर।सदर बाजार के वैक्सीनेशन सेंटर पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला वार्ड अध्यक्ष का जन्मदिन मना डाला। कार्यकर्ताओं ने सेंटर पर ही बिना मास्क के वार्ड अध्यक्ष माधुरी जायसवाल से केक कटवाया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री केके मिश्रा ने जिला प्रशासन से इस संबंध में कहा कि अब धारा 188 में कार्यवाही करके दिखाएं? क्या शक्ति केवल आम जनता के लिए ही है? जिस वक्त केक काटा जा रहा था सेंटर पर करीब दो दर्जन लोग टीका लगवाने पहुंचे थे। नाराज लोगों ने इस पर आपत्ति भी ली। इस मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो सभी से बात कर सकत कदम उठाएंगे। वैक्सीनेशन सेंटर पर किसी भी तरह की नेतागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close