अब IIT पढ़ाएगा कक्षा-6वीं से 8वीं के छात्रों को विज्ञान और गणित,इस समय होगा प्रसारण

Shri Mi

भोपाल।राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत अब IIT कक्षा-6वीं से 8वीं के गणित एवं विज्ञान विषय की शैक्षणिक गतिविधियों को ऑनलाइन प्रसारित करेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर द्वारा यह कार्यक्रम यू-ट्यूब पर प्रसारित किया जायेगा। हर बुधवार सायं 4 से 5 बजे तक सभी विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक इस कार्यक्रम को ऑनलाइन देख सकेंगे। इस कार्यक्रम की शुरूआत राज्य शिक्षा केन्द्र  द्वारा 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे किया जाएगा।यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विज्ञान एवं गणित विषय पर आधारित होगा। इसे यू-ट्यूब लिंक https://www.youtube.com/channel/UCoKz2WKfhmKncSbzruOe0A/about  पर प्रसारित किया जायेगा। इस कार्यक्रम की सतत मॉनीटरिंग राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा की जायेगी।सीजीवाल न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े व रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close