School की छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट को लेकर तनाव, समुदाय विशेष के लोगों पर है आरोप

Shri Mi
3 Min Read

रांची/ झारखंड के रामगढ़ जिले के सांडी में एक School की छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट की घटना को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। आरोप है कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने School की लड़कियों से छेड़खानी की, उन पर धार्मिक नारे लगाने का दबाव डाला और विरोध करने पर छात्र-छात्राओं को लाठी-डंडों से पीटा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन पर पत्थर भी फेंके गए। इस हमले में दो दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम की है। इसके विरोध में करीब पांच सौ छात्र-छात्राओं ने रामगढ़ के रजरप्पा थाने का घेराव किया। पुलिस ने कहा है कि घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ के विधायक सुनीता चौधरी ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरबी प्लस टू उच्च विद्यालय सांडी के छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूल से छुट्टी हो जाने के बाद हम वापस घर लौट रहे थे। इस बीच समुदाय विशेष के लड़कों ने छेड़खानी की और के नारे लगाने को कहने लगे। विरोध करने पर पिटाई की गई। दो दर्जन से भी ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल हो गए। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

छात्र-छात्राओं ने मो. फरहान, मो. रेहान, मो. जावेद, मो. दानिश, मो. अरशद, मो. जीशान, मो. अबुजर तथा मो. साहिल सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट तथा धार्मिक नारा लगवाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आरबी हाई स्कूल की बच्चियों के साथ सुनियोजित ढंग से छेड़खानी और विरोध करने पर School बच्चों के ऊपर पथराव और हमले की घटना हैरान करने वाली है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रदेश में हेमंत की सरकार है, जो धर्म की आड़ में दरिंदगी और अपराधियों का समर्थन करती है? बच्चियां अब स्कूल जाने में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार कैसा झारखंड बनाना चाहती है वो स्पष्ट करें।”

रामगढ़ की विधायक सुनीता चौधरी ने कहा है कि School में घुसकर मारपीट की घटना के आरोपियों को चिन्हित कर पुलिस अविलंब कार्रवाई करे।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close