Rajasthan Cabinet Expansion-मंत्रिमंडल में केवल एक महिला हुईं शामिल, कुल 22 मंत्रियों ने ली शपथ; यहां देखें मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

Shri Mi
3 Min Read

Rajasthan Cabinet Expansion/जयपुर। राजस्थान में आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई वाली BJP सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें भजनलाल मंत्रिमंडल में केवल एक महिला शामिल हुईं हैं। भजनलाल मंत्रिमंडल में किरोड़ी लाल मीणा, गजेन्द्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबुलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत सहित कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। वहीं, संजय शर्मा, गौतम गर्ग, गौतम कुमार दक सहित कई नेताओं ने स्वतंत्र प्रभार के रूप में मंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा डॉ. मंजू बाघमार सहित कई नेताओं ने राज्य मंत्री की शपथ ली है।Rajasthan Cabinet Expansion

आपको बता दें राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर अब सरकार के मंत्रियों की संख्या 25 हो गई है।

भाजपा ने श्रीकरणुपर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया गया है। यह देश में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हाे। श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव कैंसिल हो गए थे, वहां 5 जनवरी को वोटिंग है। नियमानुसार कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक बिना विधायक बने छह महीने तक मंत्री बना रह सकता है।

राजस्थान में कैबिनेट मंत्री–Rajasthan Cabinet Expansion

  1. किरोड़ीलाल मीणा- सवाई माधोपुर
  2. गजेंद्र सिंह खींवसर- लोहावट
  3. राज्यवर्धन सिंह राठौड़- झोटवाड़ा
  4. बाबूलाल खराड़ी- झाड़ोल
  5. मदन दिलावर- रामगंज मंडी
  6. जोगाराम पटेल- लूणी
  7. सुरेश सिंह रावत- पुष्कर
  8. अविनाश गहलोत- जैतारण
  9. जोराराम कुमावत- सुमेरपुर
  10. हेमन्त मीणा- प्रतापगढ़
  11. कन्हैयाल चौधरी- मालपुरा
  12. सुमित गोदारा- लूणकरणसर

राजस्थान में स्वतंत्र प्रभार (राज्य मंत्री) के मंत्री–

  1. संजय शर्मा- अलवर
  2. गौतम कुमार दक- बड़ीसादड़ी
  3. झाबर सिंह खर्रा- श्रीमाधोपुर
  4. सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी- श्रीकरणपुर
  5. हीरालाल नागर- सांगोद

राजस्थान में राज्य मंत्री-

  1. ओटाराम देवासी- सिरोही
  2. डॉ. मंजू बाघमार- जायल
  3. विजय सिंह चौधरी- नावां
  4. केके बिश्नोई- गुड़ामालानी
  5. जवाहर सिंह बेड़म नगर
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close