Surya Grahan: बहुत जल्द होगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों की चमका देगा किस्मत

Shri Mi
2 Min Read

Surya Grahan: इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण अगले माह 10 अप्रैल 2022 को होने जा रहा है। यह ग्रहण मंगल की राशि मेष में सुबह 7.05 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक होगा। खगोलविदों के अनुसार यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। अतः इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा, परन्तु इस सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ज्योतिषी के अनुसार सूर्यग्रहण का सभी राशियों पर न्यूनाधिक असर होगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। जबकि कुछ राशियों के लिए हानिकारक रहेगा। जानिए किन राशियों के लिए यह शुभ रहेगा।

सूर्य ग्रहण से इन राशियों को होगा लाभ (Surya Grahan)

वृषभ राशि

नौकरी में बदलाव हो सकता है। पुराने सारे कर्जें चुक जाएंगे। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। जीवन में भी कोई नया बदलाव आ सकता है।

मिथुन राशि

यह सूर्यग्रहण मिथुन राशि के लिए विशेष शुभ रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निसंतान दंपत्तियों को संतान प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

ग्रहण के साथ ही धनु राशि वालों का भी भाग्य जाग उठेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। यदि जॉब करते हैं तो प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों मिल सकते हैं। व्यापारी अपने काम का विस्तार कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन का भी पूरा आनंद मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। CGWALL इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close