Planet Conjunction: 9 दिनों में बदल सकती है इन चार लोगों की किस्मत, एक ही राशि में होंगे तीन ग्रह

Shri Mi
3 Min Read

Surya Gochar In Makar Rashi 2023: 14 जनवरी की रात को सूर्य मकर राशि में गोचर करेगा। मकर संक्रांति 14 जनवरी को है और पुण्य काल 15 जनवरी को होगा। सूर्य, शनि और शुक्र मकर राशि में त्रिग्रही योग बनाएंगे। मकर राशि में बनने वाला यह योग कई राशियों की किस्मत चमकाएगा। इस राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक उन्नति के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी होगा। जानिए सूर्य के मकर राशि में जाने से किन राशियों को होगा फायदा-

Join Our WhatsApp Group Join Now

14 जनवरी की रात को सूर्य मकर राशि में गोचर करेगा। मकर संक्रांति 14 जनवरी को है और पुण्य काल 15 जनवरी को होगा। सूर्य, शनि और शुक्र मकर राशि में त्रिग्रही योग बनाएंगे। मकर राशि में बनने वाला यह योग कई राशियों की किस्मत चमकाएगा। इस राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक उन्नति के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी होगा। जानिए सूर्य के मकर राशि में जाने से किन राशियों को होगा फायदा।

वृष राशि: जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा तो वृष राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस राशि के लोगों को करियर और बिजनेस में विशेष लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। उत्साह और साहस में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग कामकाज में आर्थिक लाभ दिला सकता है। यात्रा की संभावनाएं बन रही हैं।

मिथुन राशि: मकर राशि में सूर्य मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। मानसिक तनाव दूर होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि: सूर्य का मकर राशि में आना कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जिस चीज की जरूरत होगी वह उपलब्ध होगी। नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनरशिप के मामले में अच्छा फायदा होगा।

वृश्चिक राशि: सूर्य का मकर राशि में आना वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। करियर में आपको नए मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। भविष्य में आपको निवेश का लाभ मिलेगा।

मकर राशि: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि इस अवधि में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close