Holika Dahan Par Dhan Prapti : होलिका दहन पर करें ये उपाय, धन संबंधित समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Shri Mi
3 Min Read

Holika Dahan Par Dhan Prapti ।हिंदू धर्म में होली के पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम को होलिका जलाई जाती है और फिर अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। होली की ही तरह होलिका दहन का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इसके लिए कुछ दिन पहले से एक जगह पर लकड़ियां और खरपतवार इकठ्ठा किए जाते हैं। फिर होलिका दहन की रात गोबर के कंडों और उपलों को डालकर परिक्रमा किया जाता है फिर होलिका की अग्नि जलाई जाती है। होलिका दहन पर कुछ उपाय करने से धन संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त
Holika Dahan Par Dhan Prapti।भद्राकाल काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं होता है और इस साल होलिका दहन की शाम भद्रा का साया है। 24 मार्च को भद्राकाल रात्रि 11 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है, इसलिए होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसी बीच में आप होलिका दहन कर सकते हैं।

होलिका दहन पर धन लाभ
होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखा दीपक जलाएं। दीपक बुझ जाए तो उसे होलिका की अग्नि में डाल दें। सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाना चाहिए।Holika Dahan Par Dhan Prapti

होलिका की 11 परिक्रमा कर सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए। ऐसा करने से रुका हुआ धन वापस आने की मान्यता है।
होलिका दहन की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाकर भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। व्यापार व नौकरी में लाभ के लिए होलिका दहन के समय 21 गोमती चक्र शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।

एक नारियल के गोले में छेद कर उसमें अलसी का तेल भरें। थोड़ा गुड़ डाल कर उसे जलती होलिका में डाल दें। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहों का दोष भी दूर होता है।Holika Dahan Par Dhan Prapti

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close