घरों में नौकर बनकर करता था चोरी, पांच महीने बाद गिरफ्तार

Shri Mi
2 Min Read

नोएडा। नोएडा पुलिस ने पांच महीने की मशक्कत के बाद एक चोर को गिरफ्तार किया। ये चोर घरों में नौकर का काम करता था और मौका पाकर चोरी करके गायब हो जाता था। ये बार-बार अपना नाम और पता आधार कार्ड पर बदल लेता था। नए नाम और पहचान के साथ प्लेसमेंट एजेंसी के पास जाकर रजिस्ट्रेशन कराता था। नई पहचान होने की वजह से उस पर कोई शक नहीं करता और आसानी से नोएडा जैसे शहर में काम मिल जाता था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। दरअसल, 8 अगस्त 2023 को थाना सेक्टर-113 के एक सोसाइटी के घर में चोरी हुई। फ्लैट मालिक ने चोर पर शक जाहिर करते हुए थाने में शिकायत की।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शेफाली शिवानी प्लेसमेंट एजेंसी से नौकर को हायर किया था। उसका नाम चंद देव सोरेन था। कुछ दिनों तक उसने घर का सारा काम किया और काफी मिलनसार भी था। इसके बाद अचानक एक दिन गायब हो गया। साथ ही घर की अलमारी में रखे 2 डायमंड टॉप्स, एक सोने की अंगूठी और एक सोने की चेन गायब थे।

पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी को अभियुक्त बनाते हुए जांच शुरू की। दिए गए आधार कार्ड पर नाम और पते पर पुलिस ने दबिश दी। वहां कोई नहीं मिला। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी नौकर का असली नाम चंद देव सोरेन नहीं बल्कि आशुतोष मलिक था। वह ओडिशा का निवासी था। उसने काम करने के दौरान अपना पता झारखंड बताया था।

यही नहीं आधार कार्ड पर अपने पिता का नाम तक बदल दिया था। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। इसके बाद नौकर आशुतोष मलिक को एफएनजी पुश्ता के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close