VIDEO: रेल गाड़ियां रद्द करने के खिलाफ फूटा गुस्सा ,कांग्रेसियों ने पटरी पर धरना देकर रोक दी ट्रेन

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर। पिछले काफी समय से लगातार रेल गाड़ियां रद्द करने और रेल यात्रियों की उपेक्षा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर जोनल मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए रेल की पटरी पर धरना दिया और ट्रेन भी रोक दी। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। लेकिन आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ रेल पटरी पर धरना दिया बल्कि रेलगाड़ी रोकने में भी कामयाब रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता पहले से तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को दिन में बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।

कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे प्लेटफार्म तक पहुंच गए और पूरी भीड़ प्लेटफार्म पर जमा हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथ में पार्टी का झंडा लिए हुए थे और रेल प्रशासन होश में आओ……नरेंद्र मोदी होश में आओ के नारे लगा रहे थे। इस दौरान रेलवे की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में रेल की पटरी पर उतर गए और वही नारेबाजी करने लगे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलगाड़ी भी रोक दी।

कांग्रेस के इस आंदोलन ने वर्षों पहले बिलासपुर में हुए रेल जोन आंदोलन की याद दिला दी। उसे समय बिलासपुर के लोगों ने रेलवे जोन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

लेकिन इस बार रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर की जा रही अनदेखी के मुद्दे पर यह आंदोलन किया गया। यह लगातार देखा जा रहा है कि कोरोना काल के बाद से यात्री गाड़ियों की आवाजाही सही ढंग से नहीं हो पा रही है। एक तो समय बे समय रेल गाड़ियां रद्द कर दी जाती है।

इसी तरह जो गाड़ियां चल रही है वह भी काफी लेट लतीफ चलती है। रेलवे की इस मनमानी की वजह से आम यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्य सचिव भी रेलवे को चिट्ठियां लिख चुके हैं। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यही आक्रोश बुधवार को कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नजर आया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close