ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती मुख्य परीक्षा का मास्टर प्रश्न पत्र तथा उत्तर कुंजी जारी

Shri Mi
3 Min Read

जयपुर।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 09 जुलाई, 2022 को आयोजित ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती (मुख्य परीक्षा)-2021 का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी बोर्ड की  वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न अथवा इसके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह निर्धारित शुल्क के साथ 15 जुलाई, 2022 को मध्य रात्रि 00:01 बजे से 17 जुलाई, 2022 को  23:59 बजे तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकता है।परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये हैं। अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराये गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर सम्मिलित हैं। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियाँ दर्ज करें।बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। आपत्ति के लिए परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी SSO आईडी के माध्यम से ई-मित्र पेमेन्ट गेट-वे या ई-मित्र कियोस्क पर शुल्क का भुगतान कर सकता है। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जायेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जायेंगी। 

ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक 17 जुलाई, 2022 रात्रि 23:59 बजे तक ही उपलब्ध है, इसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जायेंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर मानक एवं प्रमाणिक पुस्तकों के प्रमाण ही संलग्न करें। ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर अपलोड करें। संदर्भ में पुस्तक का नाम लेखक या लेखकों के नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा।
परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के पेटे अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा। अतः वे आवश्यकतानुसार देय शुल्क ही जमा कराएं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close