Weather Update: अब सताएगी लू और गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Shri Mi
2 Min Read

Weather Update/इस साल दिल्ली वालों को अभी तक ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ है। बारिश की वजह से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लू ने भी अपना प्रकोप नहीं दिखाया था लेकिन अब गर्मी भी अपना तांडव दिखाएगी और लू का भी प्रकोप दिखेगा। तापमान बढ़ेगा और उमस भरी गर्मी परेशानी का सबब बनेगी। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि नौ जून से अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ेगा और 41 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। इसके बाद 12 से लेकर 13 जून तक पारा 42 डिग्री पहुंचने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उत्तर भारत में चलेगी लू
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने समूचे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में लू भी चलेगी, जिससे तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी।

हालांकि इस दौरान राजस्थान के कई इलकों में हलकी बारिश हो सकती है, जिससे वहां तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ IMD ने ही बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कई इलाकों में 10 जून तक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।Weather Update

कब आएगा मानसून?
वैसे तो इस समय तक मानसून केरल में प्रवेश कर चुका होता है। लेकिन इस साल मानसून के आने में काफी देरी हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 जून तक मानसून केरल के तटीय भागों में आ जाता लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों में मानसून केरल में पहुंच जाएगा।Weather Update

इस साल मई रहा था 36 वर्षों में सबसे ज्यादा ठंडा
इस साल मई में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में जमकर बरसात हुई थी। बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली थी। तापमान में ऐसी गिरावट दर्ज हुई कि उसने 36 वर्षों का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। पिछले 36 वर्षों में मई के महीने में ऐसी गिरावट दर्ज नहीं की थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close