बिलासपुर—-जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने अम्बेडकर चौक में भारत रत्न सविंधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती पर याद किया। आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजली दी। इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने देश के प्रति बाबा साहेब के योगदान को भी सबके सामने रखा।
उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहेब सूबेदार के घर पैदा हुए। कुशाग्र बुद्धि के बल पर उन्होने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान लिखा। बाबा साहेब 64 विषयों पर अधिकार था। उन्होने हमेशा सर्वहारा और शोषित समाज के लिए काम किया। बाबा साहेब ने भारत के लिए समदर्शी संविधान की रचना की। आज भी पूरी दुनिया उनकी प्रतिभा की कायल है।
शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि बाबा ने जीवन भर समाज के शोषित उपेक्षित कमजोर समुदाय के लिए आवाज उठाया। व्यवस्था के खिलाफ उन्होंन संघर्ष किया। भाजपा सरकार ने भीम एप्प बाबा साहेब के नाम पर जारी किया है। दरअसल यह ऐप्प पूंजीपतियो के लिए है। न कि सर्वहारा समाज के लिए। भीष्म एप्प के बहाने बाबा साहेब का अपमान किया जा रहा है।
ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समरसता स्थापित करने के लिए संविधान में बहुत से क़ानूनी प्रावधान रखे हैं। जिसका प्रभाव दिखने लगा है। लोगों में सामाजिक चेतना आई है। प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज और देश को मजबूती बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चल कर ही हो सकती है। यकार्यक्रम के संयोजक सैय्यद ज़फर अली ने कहा कि भीम राव आंबेडकर अपनी माता पिता 14 वी संतान थे। छात्र जीवन में उन्हें अनेको बार अपमानित होना पड़ा। इसलिए उन्होने सामाजिक बुराई को समाप्त करने की ठानी।
हरीश तिवारी ने कहा कि 1916 में पीएचडी की उपाधि अमेरिका से प्राप्त की । 1919 के भारतीय अधिनियम रोलेट एक्ट के सामने दलितों और अन्य धार्मिक समुदायों के लिए पृथक निर्वाचिका और आरक्षण की वकालत कीष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपाई, म्भागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय शिवा मिश्रा, जसबीर गुम्बर, ऋषि पाण्डेय एअनिल सिंह चौहान ,शैलेन्द्र जायसवाल अनीता लव्हात्रे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।