रायपुर।शुक्रवार को राज्य शासन ने भारतीय प्रशासन सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थपना आदेश जारी किए है।जिनमे अनुराग पांडे भाप्रसे (2009) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संचालक,स्थानीय निधि संपरीक्षा के पद पर पदस्थ किया है।वहीं नम्रता गांधी भाप्रसे (2013) अपर कलेक्टर,कांकेर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है। अनुराग पाण्डेय के संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से जनक प्रसाद पाठक भाप्रसे (2007) पंजीयक,सहकारी संस्थाए तथा संचालक निधि संपरीक्षा केवल संचालक,स्थानीय निधि संपरीक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
[wds id=”14″]
Join Our WhatsApp Group Join Now