नव दंपति के जोड़े मतदान करने पहुंचे मतदान केन्द्र

Shri Mi

जशपुरनगर/जशपुर विधानसभा के विकासखण्ड मनोरा में बनाए गए मतदान केन्द्र माडो पहुंचकर नव दंपति जोड़े योगेश खाखा पत्नी करिश्मा खाखा के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने सेल्फी जोन में जाकर सेल्फी ली और सभी को मतदान कराने का संदेश दिया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

  मरियमटोली माडो के रहने वाले योगेश खाखा 27 वर्ष के है, जबकि उनकी पत्नी करिश्मा 24 वर्ष की है। दोनों का विवाह हाल ही में हुआ है। उन्होंने बताया कि विवाह के बाद उन्होंने पहली बार मतदान किया है।

अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट देकर वे बेहद खुश है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को अपना वोट देना चाहिए। विकास और बेहतर समाज के लिए अच्छे प्रतिनिधि का चयन आवश्यक है जो मतदान के जरिये किया जा सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close