बिलासपुर– जिले के करगी रोड गोबरी पाट के आगे बैगा बाबा मंदिर के पास कार दुर्घटना में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। कार में एक ही परिवार के चार सदस्य बैठे थे। कार में सवाल सभी लोग सही सलामत हैं।
गोबरीपाट के आगे बैंगा बाबा मंदिर के पास बिलासपुर से जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार में एक ही परिवार के सदस्य बैठे हुए थे। दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची है। सभी लोगों को सही सलामत निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि कार जैसे ही गोबरीपाट से आगे निकली बैगा बाबा मंदिर के पास अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित कार नीचे खाई में गिरी बीच में कार पेड़ से टकरारकर रूक गई। लोगों के सहयोग से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि कार बिलासपुर की है।
एक अन्य घटना में कोनी थाना क्षेत्र के गतौरी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटर सायकल सवार बुरी तरह से घायल हो गये। आस-पास के सहयोग से घायल दोनों मोटर सायकल सवार को बिलासपुर अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार दोपहर किसी अज्ञात वाहन ने मोटर सायकल सवार को ठोकर मारकर फरार हो गया। सड़क हादसे मे दोनो मोटर सायकल सवारों को गंभीर चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों की सहायता और पुलिस की सक्रियता से संजीवनी 108 से घायलों को सिम्स भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।