
नरेन्द्र बोलर ने बताया कि उचित इलाज और चारा नहीं मिलने से पिछले दिनो दुर्ग के धमधा,राजपुर और अन्य स्थानो मे करीब 400 गायो की मौत हो चुकी है। मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है। बावजूद इसके सरकार गायों की मौत को लेकर गंभीर नहीं है।
सरकंडा और संतोष भुवन से कांग्रेसियों की रैली नेहरू चौक पहुंची। नेहरू चौक में काग्रेसियों ने नुक्कड सभा का आयोजन किया। सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता शैलेष पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम, धर्म और गौमाता के नाम पर राजनीति करती है। बावजूद इसके प्रदेश के गौशालाओ मे करीब 400 गायो की मौत हो चुकी है। गायों की मरने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं का कमीशनखोरी भी बंद नहीं हो रही है।
पाण्डेय ने कहा कि गौशाला चलाने की आड मे कमीशनखोरी का धंधा फलफूल रहा है। राजस्थान मे मुख्यमंत्री ने गौशालाओ को आवंटित जमीन को निरस्त कर दिया है। शंकराचार्य की मांग पर प्रधानमंत्री को गौशालाओ की जमीन को वापस करना पड़ा। पाण्डेय ने कहा कि भाजपा वोट के लिए गाय की राजनीति करती है। लेकिन गाय की सेवा करना नहीं जानती। लेकिन जनता अब समझ चुकी है। अपने आपको गौसेवक कहलाने वालों की पोल खुल चुकी है। सरकार को गौहत्या और शराब बेचने से फुर्सत नहीं है। विकास कार्य के नाम पर केवल ढिंढोरा पीटा जा रहा है।
पूर्व सांसद पी आर खुटे ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। खूटे ने बताया कि भाजपा सरकार और मंत्री गौशालाओ के नाम पर 500 करोड की कमीशनखोरी में शामिल हैं। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी और किसानो की जमीन पर कब्जा किया है। 3000 करोड की काली कमाई की है। राजेश मूणत ने पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए 6000 करोड की अवैध संपत्ति अर्जित की है। खूंटे ने स्थानीय विधायक अमर को भी निशाने पर लिया।
Join WhatsApp Group Join Now