विधायक शैलेश ने कहा….पीडित परिवार के खालीपन को भरना नामुमकिन…मुआवजा का त्वरित करें निकारण

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी बिलासपुर ने विद्युत दुर्घटनाग्रस्त परिवार को मुआवजा राशि देकर परिवार को संबल देने का प्रयास किया है। कम्पनी के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत बिजली दुर्घटना से प्रभावित परिवार के परिजनों को कम्पनी की पोलिसी में मुआवजा देने प्रावधान है। यह सच है कि दुर्घटना पीड़ित परिवार को अपनो को खोने का दर्द होता है। उसकी पूर्ति कभी भी संभव नहीं है। लेकिन पालिसी के अनुसार कम्पनी का प्रयास होता है कि आश्रितो  के दुख दर्द को कम किया जाए। इसी क्रम में मुआवजा के माध्यम से आर्थिक क्षतिपूर्ति का प्रयास किया जाता है।
                  स्टेट पॉवर कम्पनी के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत बिलासपुर (नगर) वृत्त के नेहरू नगर संभाग कार्यालय में काम करने वाले ठेका मजदूर की मौत काम के दौरान हुई। मृतक अजय कुमार केंवट (ठेका श्रमिक) के पिता राजा राम केंवट को नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के हाथों 4 लाख रूपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया।
                          इस अवसर पर नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए भरसक प्रयास किया जाए। विभाग की तरफ से कर्मचारियों को सुरक्षा की पर्याप्त सुविधाएं दी जाए। कम्पनी की तरफ से हमेशा प्रयास रहे कि विद्युत दुर्घटना को हर सूरत में टाला जाए। क्योंकि मृतक असमय मौत से उत्नपन्न खालीपन को भरना नामुमकिन है। इसका असर सीधा परिवार पर पड़ता है। कोशिश इस बात की भी हो कि दुर्घटना के बाद आश्रितों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। शैलेश पाण्डेय ने कहा कि सरकार हमेशा पीड़ितों के साथ है।
                  इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता सी.एम. बाजपेयी, सहायक अभियंता तृप्ति जांगड़े, अंशु वर्षणे, कनिष्ठ अभियंता संचारी सिंह चौहान, नरेश देवांगन, कैलाश देवांगन एवं कार्यालय के अजय खरे, शैलेष अवस्थी, सैय्यद सलीम, रमेश श्रीवास, ए.डी. जेम्स, श्वेता श्रीवास, उर्मिला जलतारे, भाविका गुप्ता, मंजूषा सोनी, सत्या तिवारी, संजय दुबे, एफ.एम. कुरैशी तथा ठेका श्रमिकों के अलावा समस्त अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
close