अब तक 3.33 लाख लोगों को लगा टीका..28 हजार को दूसरा डोज..महकमें ने बना दिया रिकार्ड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- जिले में 16 फरवरी से अब तक करीब तीन लाख 33 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जबकि 28 हजार से अधिक लोगों ने दूसरा डोज भी लगवाया है। बिलासपुर जिला स्वास्थ्य टीम की प्रदेश में विशेष उपलब्धि के लिए कलेक्टर डॉ. मित्तर ने बधाई दी है। 
 
                     बिलासपुर में इस समय कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिला स्वास्थ्य की टीम ने टीकाकरण को लेकर रिकार्ड स्थापित किया है। 16 फरवरी से अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विपरीत हालात में तीन  लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया है। यह आंकड़ा प्रदेश में अपने आप में विशेष स्थान रखता है।
 
                मामले में जिला कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बताया कि शनिवार 17 अप्रैल शाम तक जिले में 3 लाख 33 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। यह आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है। जबकि इसमें 28 हजार से अधिक लोगों को दूसरा डोज भी लगा है।
 
                                    मित्तर ने कहा कि लाकडाउन के बाद टीम ने टीका कार्याक्रम को चुनौती के रूप में लिया है। सभी सेन्टरों में लोग टीका लगवाने पहुंच रहे है। इस दौरान टीम के सदस्य भी संक्रमण से प्रभावित हुए। बावजूद इसके अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं है। यही कारण है कि जिले ने प्रदेश में टीकाकरण को लेकर एक नजीर पेश किया है।
TAGGED:
close