बिलासपुर—नगरौदा गांव में महिला आग से बुरी तरह झुलस गयी। जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम ने चकरभाठा पुलिस को जानकारी दी। मौके पर तत्काल पहुंचकर चकरभाठा की पुलिस टीम ने महिला को अस्पताल में दाखिल कराया। बहरहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस जानकारी के अनुसार किसी ने 112 में डायल किया कि बीती शाम नगरौदा निवासी शशिकला बुरी तरह से झुलस गयी है। मामले की जानकारी 112 ने चकरभाठा थाना में ईआरव्ही टीम को दी। खबर मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी। आग से झुलसी महिला शशिकला पति दीनदयाल उम्र 39 साल को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में दाखिल महिला की हालत नाजुक है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पूरी कार्रवाई के दौरान ईआरव्ही टीम के सहायक उप निरीक्षक अश्वनी चौहान, आरक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक रामदास सूर्यवंशी, विजय निगम की भूमिका प्रमुख रही।