कर्मचारियों ने बढ़ाया एसईसीएल का मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

press PHOTO retir 28-02-17बिलासपुर—-एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों का शाल,श्रीफल, पुष्पाहार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों ने एसईसीएल में दिए गए उनके योगदान को याद किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     कार्यक्रम में रिटायर्ड  कर्मचारियों ललित कुमार मोहन्ती मुख्य प्रबंधक सामग्री प्रबंधन , शशि कुमार जोशी एकाउन्टेन्ट, पी.सी. यादव इलेक्ट्रिकल फोरमेन, अब्दुल रऊफ ड्रायव्हर को सभी लोगों ने शाॅल, श्रीफल, पुष्पहार से स्वागत कर दूसरी पारी के लिए बधाई दी।

                            महाप्रबंधक सतर्कता यू.टी. कंझरकर ने कहा कि कोयला उद्योग की अग्रणी कम्पनी एसईसीएल की प्रगति में निश्चत रूप इन कर्मयोगियों का योगदान है ।  महाप्रबंधक एनईई पीएफ पेंशन वी.बी. उपाध्याय ने संबोधित कर बताया कि सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्य को देखने के बाद विश्वास हो गया है कि सबकी सतत् कर्मठता, लगन, त्याग और मेहनत ही है। जिसके दम पर कम्पनी ने नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी पारी की शभकामनाएं दी।

                    इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसईसीएल की उत्कृष्ठ कार्य-संस्कृति की सराहना की जमकर सराहना की। सेवानिवृत कर्मचारियों ने एसईसीएल परिवार को धन्यवाद जाहिर करते हुए कहा कि इस सम्मान ने उन्हें अंदर तक भिगा दिया है।

                                        कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का जीवन परिचय पढ़ा गया। कार्यक्रम का संचालने राजेश कुमार शर्मा ने किया।

close