कलेक्टर ने कहा…7 विधानसभा में 14 लाख से अधिक लोग करेंगे मतदान..मस्तूरी में सर्वाधिक महिला वोटर और केन्द्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–जिला कलेक्टर पी.दयानन्द ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले के सात विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 19 जनवरी 2018 में  दर्ज संख्या से 55 हजार से अधिक है। सभी विधानसभा में मतदाताओं की संख्या में बृद्धि दर्ज हुई है। जिले में कुल 1782 मतदान केन्द्रों में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। दयानन्द ने बताया कि जिले के किसी भी मतदान केन्द्र में अतिसंवेदनशील क्षेत्र की स्थिति दर्ज नहीं की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  27 सितम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले के मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। 19 जनवरी 2018 में जिले की मतदाता संख्या 14,18,748 थी। 31 जुलाई 2018 में कुल मतदाता 14,34,179 थी। 27 सितम्बर 2018 को मतदाता सूची प्रकाशन के बाद मतदाताओं की कुल संख्या 14,73,987 है।

      कलेक्टर ने बताया कि मरवाही विधानसभा में 1,83,767 मतदाता 237 मतदान केन्द्रों में मतदान करेंगे। कोटा विधानसभा में कुल 263 पोलिंग बूथ पर 1,97,667 मतदाता होंगे। तखतपुर विधानसभा में 281 बूथ में 2,22,657 मतदाता होंगे। इसी तरह बिल्हा में 192 बूथ है। यहां 1,73,741 मतदाता हैं। बिलासपुर में 2,15,936 मतदाताओं के लिए 226 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बेलतरा में 2,99,998 मतदाता 250 बूथों में मतदान करेंगे। इसके अलावा मस्तूरी में सर्वाधिक 333 है। यहां 2,70,221 मतदाता होंगे।

                   कलेक्टर ने बताया कि सातों विधानसभा में सर्वाधिक मतदाता बिलासपुर में है। सर्वाधिक महिला मतदाता क्रमशः मस्तूरी,तखतपुर,बिलासपुर और मस्तूरी में है। सबसे कम महिला मतदाताओं की संख्या बिल्हा विधानसभा में दर्ज किया गया है।

                             सवाल के जवाब में कलेक्टर ने बताया कि शांतिपूर्ण और शत प्रतिशत मतदान के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र के जिले अनूपपुर और डिण्डौरी में कलेक्टर और पुलिस कप्तान के साथ बैठक हुई है। मतदान के दौरान हर संभव शांति व्यवस्था को बनाकर रखने और जरूरी रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई है। गुण्डा तत्वों और अापराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आबकारी विभाग को भी अभियान में शामिल किया गया है। सीमावर्ती नाका में पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।

                     कलेक्टर ने कहा कि यदि फर्जी मतदाता को लेकर शिकायत मिलती है तो जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई होगी। मतदाता सूची का प्रकाशन और जानकारी प्रत्येक बूथ पर जाकर हासिल किया जा सकता है। सात दिनों तक बीेएलओ बूथ में रहेंगे। मतदाता सूची की जानकारी देंगे।

close