कांग्रेसियों ने प्रियंका की गिरफ्तारी का किया विरोध….बताया अपराध पर डाला जा रहा पर्दा…मानवता हुई शर्मसार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करने जा रही कांग्रेसियों ने उत्तरप्रदेश सरकार पर राष्टीय नेत्री प्रियंका गांधी को सोनभद्र जिले में जबरन गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सोनभद्र में भीषण नरसंहार और लचर कानून व्यवस्था को छिपाने के लिए प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया। ऐसा कर तानाशाह सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है।
                          बिलासपुर कांग्रेस नेताओं ने सोनभद्र में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने मोदी  और योगी सरकार के खिलाफ जिले में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या बताया है। बोलर ने कहा कि जब प्रियंका गांधी प्रशासन के सारे मानदंडों और शर्तां को मानने को तैयार थी तो उन्हें मानवीय आधार पर पीड़ितों और परिजनों से मिलने क्यों नहीं दिया गया। उल्टा राज्य सरकार के आदेश पर प्रियंका को गिरफ्तार कर मामले में पर्दा डालने का प्रयास किया गया है।ऐसा कर भाजपा की केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार दमनकारी नीतियों को बढ़ावा दे रही है।
                             जिला कांग्रेस महामंत्री और प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने कांग्रेस की राष्टीय नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को असंवैधानिक, अमानवीय और शर्मनाक बताया। चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मॉब लीचिंग से लेकर नरसंहार तक की वीभत्स घटनाएं भाजपा शासित राज्यों में लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकारें मामले का निराकरण करने की जगह केवल पर्दा डालने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता देवेन्द्र सिंह बाटू ने भाजपा की मोदी योगी सरकारों को कानून व्यवस्था से लेकर विकास के मामले में पूरी तरह विफल बताया।
                युवा नेता अरविन्द शुक्ला ने बताया कि प्रियंका गांधी राष्ट्रीय पार्टी की राष्ट्रीय नेता हैं। उनके साथ सरकार ने अलोकतांत्रिक व्यवहार किया है। पहले तो पीडित परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतारा गया। फिर सरकार ने मानवता को शर्मसार किया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रियंका गांधी ने जब पीड़ित परिवार से मिलने की मंशा जाहिर की तो उन्हें नजरबंद कर दिया गया। अरविन्द ने बताया कि यदि प्रिंंयका गांधी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलनी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाता। चूंकि इससे उत्तरप्रदेश सरकार की कथनी और करनी का भेद खुल जाता। दरअसल योगी ने खिसकते जनाधार के भय से प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कराया है।
                                विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, अजय यादव, अरविंद शुक्ला, के अलावा निलेश माडेवार, अखिलेश गुप्ता, अनिल शुक्ला, सुभाष ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदर्शन कार्यक्रम में जयपाल निर्मलकर, मोती कुर्रे, शिवा मुदलियार, प्रदीप मसीह, अभिलाष रजक, किरण कश्यप, जावेद मेमन, अब्दुल वहाब, राजेश केसरी, राजा व्यास समेत अन्य लोग भी शामिल हुए।
close