कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला…गिरफ्तारी का किया विरोध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20161103_125458 IMG_20161103_125326बिलासपुर— जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने नेहरू चौक पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिल्ली में सैनिक की आत्महत्या का कारण केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी को बताया। कांग्रेसियों ने वन रैंक वन पेंशन जल्द लागू करने के साथ ही राहुल गांधी की गिरफ्तारी आक्रोश जाहिर किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          मालूम हो कि एक दिन पहले वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रैवाल ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की खबर के बाद दिल्ली स्थित अस्पातल में राहुल गांधी को पीड़ित परिजनों से नहीं मिलने दिया गया। पुलिस ने अंत में राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पुलिस अधिकारियों और राहुल गांधी के बीच झ़ड़प हुई। गिरफ्तारी के विरोध में जिला  कांग्रेस कमेटी ने आज नेहरू चौक पर मोदी का पुतला जलाया।

                        प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार की घोषणा पत्र में वन रेंक वन पेंशन देने का वादा किया गया है। सत्ता में आने के बाद भाजपा का ओरओपी को लेकर बहुत गंभीर नहीं है। आर्थिक रूप से परेशान पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल को दिल्ली में आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा है।

                                     जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार कमोबेश सभी मोर्चे पर फिसड्डी साबित हुई है। पाकिस्तान आंख दिखा रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मजदूर मजदूरी को तरस रहे हैं। और अब देश का रक्षक भी आत्महत्या करने मजबूर है। राजेन्द्र ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। जब कांग्रेस का जिम्मेदार नेता पीड़ित परिजनों से मिलने जाता है तो तानाशाह सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

                          शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति  फ्लाप शो साबित हुई है। देश युध्द के मुहाने पर खड़ा है। बोलर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर अपनी पीठ थपथपाने और देश को घूम घूम कर बताने से लोगों की समस्या कम नही होने वाली है। वन रेंक वन पेंशन  सैनिको का अधिकार है। सरकार वादा करके पीछे नही हट सकती है।

                             पुतला दहन कार्यक्रम के समय राजेन्द्र शुक्ला  अध्यक्ष ग्रामीण ,शेख नाज़िरुद्दीन नेता प्रतिपक्ष, ज़फर अली ,रविन्द्र सिंह ,देवेन्द्र सिंह  राम शरण यादव,मनोज तिवारी  अभय नारायण राय महेश दुबे ,पंकज सिंह,सीमा सोनी  ऋषि पाण्डेय शहर प्रवक्ता ,सुबोध केसरी राकेश हंस ,दीपांशु श्रीवास्तव ,शैलेन्द्र जायसवाल ,रामा बघेल,बजरंग बंजारे , यतीश गोयल,राजू खटिक ,धर्मेश शर्मा  ,आशीष गोयल ,प्रमोद नायक अरविन्द शुक्ला अविनाश बोलर ,आलोक ठाकुर ,विनोद साहू ,उमेश कश्यप ,हर्मेंद्र शुक्ला ,अमिन मुग़ल ,मनोज शुक्ला ,हाफिज कुरैशी ,संजय चौहान, विष्णु जायसवाल,नविन दुबे ,विशुन सूर्य अभिषेक मिश्र ,चित्र कान्त श्रीवास ,संदीप बाजपाई ,करम गोरख ,बालचंद साहू ,घनश्याम दिव्य आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे |

close