किलेबंदी कर टिकट चेकिंग,रेल्वे ने वसूले 96 हजार

Shri Mi
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुरयात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अकलतरा स्टेशन में वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम के मार्गदर्शन तथा सहा. वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाईन के नेतृत्व में किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई स्टाफ, जीआरपी स्टाफ एवं आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। इस दौरान 16 गाडियों में टिकट चेकिंग किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         रायगढ स्टेशन में चलाए गए इस किलाबन्दी टिकट चेकिग अभियान मेें कुल 463 मामलों से 96,260 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 93 मामलों से 30,935 रूपये, अनियमित टिकट के 112 मामलों से 42,390 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 245 मामलों से 22,280 रूपये, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 12 मामलों से 555 रूपयेे तथा गंदगी फैलाने के 01 मामलों से 100 रूपयेे शामिल हंै।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close