गुरूवार को पुत्र के साथ लौंटेंगे निकाय मंत्री

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

amarबिलासपुर– छत्तीसगढ़ के निकाय मंत्री अमल अग्रवाल गुरूवार को बैंकाक से रायपुर पहुंचेंगे। मंत्री अमर अग्रवाल अपने एकलौते पुत्र आदित्य अग्रवाल के एक्सीडेंट की सूचना पर आनन-फानन में चार दिन पहले थाईलैण्ड गए थे। फिलहाल आपरेशन के बाद आदित्य अग्रवाल की स्थिति सामान्य है। आदित्य अग्रवाल अपने पिता के ही साथ रायपुर आएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              चार दिन पहले आदित्य अग्रवाल की एक्सीडेंट की खबर मिलने के बाद निकाय मंत्री अमर अग्रवाल थाईलैण्ड की राजधानी बैंकांक पहुंचे। गुरूवार को आदित्य अपने पिता अमर के साथ रायपुर लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसारराजधानी में ही आदित्य स्वास्थ्य लाभ लेंगे। मालूम हो कि एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने अमर अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल बैंकाक गए हुए थे। बाथरूम में फिसल जाने से उन्हें गहरी चोट पहुंची। आदित्य अग्रवाल का पूर्व में भी हड्डी का आपरेशन हुआ था। गिरने के बाद उसी स्थान पर दुबारा हड्डी प्रभावित हुई है।

                      सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में निकाय मंत्री अमर अग्रवाल चार दिन पहले अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ.सक्सेना के साथ बैंकाक रवाना हो गए। बैंकाक में आदित्य का सफल आपरेशन हुआ। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। जानकारी के अनुसार दस दिसम्बर को आदित्य अग्रवाल अपने पिता के साथ रायपुर लौट रहे हैं। राजधानी में ही अब उनका इलाज होगा।

close