चोरों के टारगेट मे आया मैनेजर का सूना मकान

Shri Mi
2 Min Read

IMG_20161114_181253_793बिलासपुर—प्रायवेट फर्म में असिस्टेंट मैनेजर के सूने मकान में चोरो ने धावा बोल लाखों के जेवर और जेवर पर हाथ साफ किया है। चोरी की सूचना मिलते ही पीडित दम्पत्ती टेंगनमाड़ा से सीधे भारतीय नगर पहुंचा और मामले की शिकायत थाने में की है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारतीय नगर निवासी यशवंत कुमार पाण्ड़े परिवार समेत घरेलु कार्यक्रम में शामिल होने टेंगनमाड़ा गए। टेंगनमाड़ा रवाने होने से पहले चाभी पडोसी को देकर घर की तरफ ध्यान देने को कहा। आज सुबह पडोसियो ने यशवंत को फोन कर बतायाक कि मकान का दरवजा टूटा हुआ है। कमरे के अंदर का सामान बिखरा हुआ है।

                सूचना मिलते ही यशवंत पाण्डे भारतीय नगर स्थित अपने घर पहुंचा। घर का सामान विखरा हुआ पाया। चोरों ने गहने और नगदी पर हाथ कर दिया था।  चोरी की सूचना यशवंत पुलिस को भी दी। पुलिस से यशवंत ने मोहल्ले के नशेड़ियों पर चोरी की आशंका जाहिर की है। उसने बताया कि कालोनी के कुछ नशेड़ी रेलवे ट्रेक के पास देर रात तक जमघट लगाकर देर रात तक बैंठे रहते हैं।

                      पुलिस को यशवंत ने बताया कि 12 नवम्बर को परिवार के साथ बच्ची का जन्मदिन मनाने पैतृक गांव टेंगनमाड़ा गया था। कल रात शाम को पड़ोसियो से बात हुई थी। उस दौरान सब कुछ ठीक ठाक जानकारी होने की सूचना थी। आज रात ही किसी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी गये गहनो में सोने चांदी के जेवरात हैं। गायब रकम की कीमत करीब तीन लाख से ऊफर है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close