जोगी कांग्रेस का पलटवार-अब…भाग्य से नहीं टूटने वाला है छीका

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

JOGIबिलासपुर—जोगी कांग्रेस नेताओं ने कृषि मंत्री के बयान की निंदा की है। नेताओं के अनुसार बृजमोहन के बयान से भारतीय जनता पार्टी की हताशा जाहिर होती है। कृषि मंत्री को मालूम है कि 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा के भाग्य से छीका नहीं टूटने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    जिला प्रवक्ता विक्रांत तिवारी ने बताया कि मंत्री ने भाजपा की चुनौती भाजपा से होना बताया है। उन्होने सच्चाई भरा बयान दिया है। कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोकर रखा है। लेकिन अब भाजपा के सपनों को जनता चकनाचूर करने वाली है। चुनाव में भाजपा के भाग्य से छीका नही टूटने वाला है।

              पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि अजीत जोगी के शपथ पत्र को झूठा बताना हास्यास्पद है। प्रदेश की जनता अजीत जोगी की तरफ उम्मीदों से देख रही है। 2018 में जकांछ की सरकार बनेगी। युवा,नारी और किसानों के दुख को दूर किया जाएगा। जैजैपुर की जीत का जिक्र करते हुए विक्रांत ने कहा कि परिवर्तन की दस्तक दिखाई और सुनाई देने लगी है। जनता कांग्रेस नगर पंचायतों से लेकर नगर निगम वार्डों तक रिकॉर्ड मतों से जीत रही है।

जम्बो टीम का एलान

     जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बिलासपुर ग्रामीण की जम्बों टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम में 57 पदाधिकारियों के अलावा 10 स्थायी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है।

       पार्टी प्रमुख अजीत जोगी के निर्देश पर जिला ग्रामीण कार्यकारिणी प्रभारी रतनलाल बंजारे ने जिला अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी और कार्यकारी अध्यक्ष संतोष दुबे को कुनबा विस्तार का निर्देश दिया। निर्देश के बाद ज्वाला प्रसाद और संतोष दुबे ने जिला कार्यकारिणी की जम्बो टीम का एलान किया है।

                जिला कार्यकारिणी में 57 पदाधिकारी और 10 स्थायी आमंत्रित सदस्यों के साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। बिलासपुर जिला ग्रामीण कार्यकारिणी में छः उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव, 9 संगठन मंत्री, 20 कार्यकारिणी सदस्य, 1 अध्यक्ष मिडिया विभाग और प्रवक्ता को रखा गया है। इसके अलावा 10 स्थायी आमंत्रित और सभी विभागों के जिलाध्यक्षो को जम्बो टीम में स्थान दिया गया है।  विशेष आमंत्रित सदस्यों को 4 श्रेणी में स्थान मिला है।

close