जब अटल ने कहा…पहली बार किसी नेता ने की चिंता…लोग तो मोबाइल बांटते रह गए…फिर किसानों ने लिया बदला

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— रविवार को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के मस्तुरी, बिल्हा, बेलतरा, तखतपुर, कोटा, लोरमी, मुंगेली समेत बिलासपुर विधानसभा के सभी प्रत्याशियों और विधायकों की बैठक हुई। बैठक में अब तक की चुनावी समीकरण को लेकर चर्चा हुई। दो अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के नामांकन दाखिले के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य मंत्रीमंडल के सदस्यों के आगमन को लेकर रणनीतियों पर मंथन हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           बैठक में फैसला लिया गया गया कि 2 अप्रैल को नामांकन रैली को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। बैठक को लोकसभा प्रत्याशी अटल ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आम आदमी का जीवन स्तर ऊँचा उठाने का संकल्प लिया है। प्रत्येक गरीब परिवार के खाते में 72 हजार रूपये सालाना डाला जाएगा। घोषणा के बाद लोगों में नव चेतना जागृत हुई है। अटल ने बताया कि आज तक किसी ने भी आम आदमी की आर्थिक हैसियत को लेकर चिंंतन नहीं किया। लेकिन राहुल गांधी की न्याय योजना एलान के लोगों में उम्मीद की किरण जगी है।

                              अटल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सभी मुद्दे पर विफल है। खासकर कालाधन नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापार को चौपट कर दिया है। किसानों को धान के समर्थन मूल्य और बोनस को लेकर पन्द्रह साल तक तड़पाया गया। लेकिन छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पन्द्रह साल की पीड़ा को चन्द घंटों में दूर कर दिया।

             अटल ने बताया कि भाजपा सरकार बोनस देने की बजाय वोट बैंक के लिए मोबाइल बांटती रही। नाराज जनता ने बदला लेते हुए भाजपा को राज्य की सत्ता से बेदखल करने में देरी नहीं की। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के हाँथ को मजबूत करने की बारी है।

                            इसके बाद अटल श्रीवास्तव ने सघन जनसंपर्क की शुरुवात तिफरा से शुरू करते हुए बिल्हा विधानसभा के सुदूरवर्ती गांवो में पहुंचे। उन्होने तिफरा और बिल्हा ब्लाक कांग्रेस की बैठक ली। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष अंकित यादव, विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, अनीता शुक्ला, लक्ष्मी नाथ साहू, अम्बालिका साहू, बिल्हा ब्लाक अध्यक्ष विनोद दिवाकर,जागेश्वरी वर्मा, दिवाकर दुबे, गौरव अग्रवाल, देवी सिंह ठाकुर, राजेश दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

                     अटल ने बिल्हा के ग्राम बसिया में आयोजित होली मिलन समारोह का भी आनन्द लिया। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मूरित राम साहू के घर पहुंचकर शोकसंतृप्त परिवार को सांत्वना दी। अटल ने सिरगिट्टी में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतनाम सिंह खनुजा, पवन साहू अजय शुक्ल के साथ बैठक कर कांग्रेस को विजयी बनाने की बात कही।

जनता के बीच नीतू श्रीवास्तव

                    अटल श्रीवास्तव की धर्मपत्नी नीतू श्रीवास्तव ने रविवार को घर.घर दस्तक देकर अपने पति के लिए आशीर्वाद माँगा। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय के साथ नीतू ने चाटिंडीह, चिंगराजपार, जबड़ापारा की जनता से रूबरू हुईं। इस मौके पर पार्षद राजेश शुक्ला, पुष्पेन्द्र मिश्र, निर्मल मानिकपुरी, बसंत शर्मा,  महतराम सिंगरोल, समेत महिला कांग्रेस के सदस्य मौजूद थे।

close