जल्द होगा एलबी संवर्ग का प्रमोशन…शिक्षक संघ की आलाधिकारियों से मुलाकात..कहा..5 साल का बंधन कोई बाधा नहीं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
राज्य शासन ,संतान पालन अवकाश,प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,छत्तीसगढ़ पंचायत न नि शिक्षक संघ,बिलासपुर— छत्तीसगढ़ पंचायत नगर निगम शिक्षक संघ ने गौरव द्विवेदी पमुख सचिव शिक्षा,  सहायक. उप संचालक आशुतोष चावरे, एएस नेताम और एएन बंजारा, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से मंिलकर एलबी संवर्ग के लिए पदोन्नति की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि व्याख्याता ई/टी और व्याख्याता एलबी ई / टी संवर्ग की सूची मंगायी गयी है। इसमें प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला और नियमित उच्च वर्ग शिक्षक/शिक्षक एलबी /प्रधान पाठक प्राथमिक शाला स्नातकोत्तर प्रशिक्षित की सूची को भी मांगा गया है। जिससे वरिष्ठता सूची तैयार किया जा सके। इस सम्बंध में  27 अप्रैल 2019 तक अनिवार्य रूप से जानकारी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को देना होगा।इसके लिए संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचनालय बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा को पत्र जारी किया था।
                   संजय शर्मा ने जानकारी दी कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति प्राचार्य और व्याख्याता की पदोन्नति डीपीआई से किया जाना है। इसी तरह प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक और शिक्षक की पदोन्नति सयुंक्त संचालक से होना है। प्रधान पाठक प्राथमिक की पदोन्नति जिला शिक्षा अधिकारी से किया जाना है। इसलिए प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला ( ई और ईएलबी / टी और टीएलबी ) संवर्ग और शिक्षक ( ई एवं ईएलबी / टी एवं टीएलबी ) संवर्ग की पदोन्नति को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठता सूची प्रकाशन के लिए संभागीय सयुंक्त संचालको को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग शिक्षक संगठन ने किया है।
              प्रधान पाठक प्राथमिक शाला संवर्ग की पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची प्रकाशन जिला शिक्षा अधिकारियो को निर्देशित करने की मांग हमने किया है।
        छत्तीसगढ़ पंचायत नगर निगम शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक दुबे ने एलबी संवर्ग के शिक्षको की शीघ्र पदोन्नति  करने की मांग आलाधिकारियों के सामने प्रमुखता से उठाया है।
                     आलाधिकारियों से सम्पर्क और मांग करने के दौरान प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा शामिल थे।
विभागीय सेटअप जारी होगा..उच्च न्यायालय में रखेंगे पक्ष
        संजय शर्मा ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रमुख सचिव शिक्षा ने बताया कि पदोन्नति में 5 वर्ष का बंधन, बाधा नही बनेगा। संघ ने उच्च न्यायालय से पदोन्नति में रोक को हटाने के लिए शासन की तरफ से आवश्यक पक्ष रखने की मांग  की। गौरव द्विवेदी ने कहा कि इस सम्बंध में उच्च न्यायालय में पक्ष रखा जा रहा है। संघ ने चर्चा करते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि कि विभागीय सेटअप भी शीघ्र जारी होगा।
close