डीजीपी अवस्थी ने कहा…नक्सली हमले को देखते…हाई अलर्ट…बिलासपुर पुलिस की थपथपाई पीठ..कहा बेहतर काम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
  बिलासपुर—सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सल वारदात के बाद छत्तीसग़ढ़ में हाई अलर्ट कर दिया गया है। हमारे जवान किसी भी नक्सल वारदात को देखते हुए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। यह बातें आज बिलासागुड़ी में अपहरणकाण्ड  की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करने के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने कही ने कही
                                 बुधवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस अधिकारियो और जवानों को सम्मानित किया। अपहरण काण्ड के खिलाफ चलाए गए अभियान और बच्चे के सकुशल वापसी को लेकर खुशी जाहिर की। डीजीपी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पखांजूर की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
                           नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 कमांडो के वाहन को आइईडी विस्फोट कर उड़ा दिया है। वाहन में सवार 16 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 13 जवान घायल हुए हैं। डीजीपी ने बताया कि नक्सली रात को भी उत्पात मचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार रात नक्सलियों ने इसी इलाके में सड़क निर्माण में लगे 27 वाहनों को जला दिया था। महाराष्ट्र पुलिस से जानकारी मिली है कि सी-60 कमांडो दो निजी बस में सवार होकर कोरसी की ओर जा रहे थे। कोरसी, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सीमा से लगा इलाका है।
                        इसी बीच नक्सलियों ने विस्फोट की घटना को अंजाम दिया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में निजी वाहन चालक समेत 16 जवानों के शहीद होने की सूचना है। 13 जवान घायल हुए हैं। गढ़चिरौली एरिया कमेटी के नक्सली सक्रिय हैं। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमा पर लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
                            अपने प्रवास के दौरान डीजीपी ने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने विराट अपहरण काण्ड में सूझबूझ से काम किया है। किसी अनहोनी को घटना से पहले चपलता के साथ विराट को सुरक्षित बचाया है। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी और जवानों ने संजीदगी से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया। निश्चित रूप से अपहरणकाण्ड के आरोपियों को पकड़कर सलाखों के भेजते हुए बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया है। मैं यहां सभी जवानों और अधिकारियों को बधाई देता हूं। इस प्रकार के सफल अभियान से अपराध पर अंकुश लगेगा। पुलिस के प्रति जनता में विश्वास भी पैदा होगा।
close