रायपुर—– डीजीपी ने प्रदेश के सभी पुलिस कप्तान को फरमान जारी किया है। उन्होने कहा है कि जरूरी काम के लिए आवागमन करने वालों को परेशान नहीं किया जाए। जुर्माना वसूली बन्द करें। लेकिन अनावश्यक घूमने वालों पर नजर रखें। जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई भी करें।
डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी एसपी को फरमान जारी किया है। उन्होने कहा है कि आवश्यक वस्तुओं के लिए आवागमन कर रहे लोगों पर अनावश्यक जुर्माना वसूलने की कार्रवाई स्थगित करें। लोग पहले से ही लॉकडाऊन के कारण समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में यातायात पुलिस सामान्य नागरिकों की चालानी कार्रवाई ठीक नहींह है।
डीजीपी ने निर्देश दिया है कि उन्ही प्रकरणों में चालानी कार्यवाही की जाए जिसके विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक हो। उद्दण्ड प्रकृति और अनावश्यक घूमने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। आम नागरिक जो आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिये आवागमन कर रहें हों, उनके खिलाफ अनावश्यक जुर्माना वसूलने की कार्यवाही फिलहाल स्थगित रखें। मामले में शिकायत मिलने पर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
अवस्थी अवस्थी ने कहा कि लंबे समय से लॉकडाऊन के कारण राज्य शासन से कुछ समय के लिये आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। वर्तमान में दूध, दवा, सब्जी, किराना के अलावा कृषि समेत अन्य गतिविधियों में छूट है। ऐसे समय में आम नागरिक स्वयं के वाहनों से आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिये आवागमन कर रहे हैं। जबकि समस्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद है। यातायात के कर्मचारियों को इस समय वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूलने के बजाय व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें।