निर्माणाधाीन शराब दुकान का विरोध…व्यापारियों ने कलेक्टर और विधायक से कहा…हम उग्र आंदोलन के तैयार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मर्चेन्ट एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने कलेक्टर और स्थानीय विधायक से मिलकर व्यापार विहार में शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया है। कलेक्टर और विधायक को लिखित शिकायत कर व्यापारियों ने बताया कि व्यापार विहार से रोजाना करोड़ों का व्यापार होता है। शराब दुकान खोले  जाने के बाद व्यापार विहार का वातावरण ना केवल बिगड़ेगा बल्कि  असामाजिक तत्वों का केन्द्र  भी बन जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         सोमवार को बिलासपुर मर्चेन्ट एसोसिएशन के बैनर तले व्यापार विहार के व्यापारियों ने एक जुट होकर व्यापार विहार में निर्माणाधीन शराब दुकान का विरोध किया हैे। कलेक्टर और विधायक से मिलकर व्यापारियों ने बताया कि व्यापार विहार बिलासपुर संभाग की सबसे बड़ी थोक मण्डी है। यहां रोजाना करोड़ों का नगद व्यवसाय होता है। व्यापार विहार से राज्य शासन को सर्वाधिक राजस्व भी मिलती है।

                    व्यापारियों ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि बेवजह निजी लाभ को लेकर साजिश के तहत बीच व्यापार विहार में शराब दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है। यह जानते हुए भी कि दुकान निर्माण विवादास्पद जमीन पर किया जा रहा है।

              व्यापारियों ने बताया कि शराब दुकान खुलने की खबर के बाद लोगों में भय आक्रोश और दहशत है। क्योंकि व्यापार विहार देर रात तक खुला रहता है। जाहिर सी बात है कि शराब दुकान खुलने के बाद क्षेत्र में शराबियों और नशेड़ियों का जमघट लग जाएगा। इसके बाद इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि अपराध की घटना भी हो सकती है। जैसा कि अन्य क्षेत्रों में देखने को मिलता है।

कलेक्टर और विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मा्मले में गंभीरता से विचार किया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि किस स्तर पर दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में आबकारी अधिकारी से भी चर्चा होगी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद थे। व्यापारियों ने यह भी कहा कि यदि क्षेत्र में शराब दुकान जबरदस्ती खोला गया तो ना केवल दुकान बन्द करेंगे..सड़क पर उतरने के लिए भी तैयार रहेंगे।

close