पेंड्रा(जयंत पाण्डेय)।मध्यप्रदेश से गौरेला आ रही पिकअप पिपरिया के पास पलट गई। हादसे में इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए। इनमें 6 की हालत गंभीर है। उनहें गौरेला व पेंड्रा के असपतालों में भर्ती कराया गया है। घटना रात करीब 8.30 बजे की है। पिकअप सवार मध्यप्रदेश के अमरकंटक बीड़ थाना क्षेत्र से गौरेला आ रहे थे। यहाँ उन्हें बच्चे की बरहों के कार्यक्रम में शामिल होना था।
Join Our WhatsApp Group Join Now
गाड़ी की रफतार तेज थी। जैसे ही तेज रफ्तार पिकअप मोड़ के पास पहुँची ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी मोड़ पर पलट गई। इसमें 35 लोग सवार थे।
दो महिलाओं की घटनास्थल मौत हो गई तो वही 23 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 की हालत गंभीर है। उन्हें गौरेला के सेनेटोरियम व पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।