पेड़ों को बचाने एकजुट हुए नागरिक

Shri Mi
2 Min Read

1cf83f9a-7e10-40ac-8e1d-ca52b838b248बिलासपुर। रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर बिलासपुर के आम नागरिकों ने एक अलग तरह से इसमें सहभागिता निभायी और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। शहर और आस पास विकास के नाम पर हो रही पेड़ों की कटाई से दुखी नागरिक मुंगेली नाका में सड़क किनारे के वृक्षों को बचाने के लिए एकत्र हुए। इसमें इस सड़क किनारे के स्थानीय नागरिक और शहर के विभिन्न क्षेत्रों और अनेक संस्थाओं से नागरिकों ने भाग लिया। एक तरफ बच्चे बड़े सभी पेंटिंग कर रहे थे।  कुछ छोटे बच्चे नुक्कड़ नाटक कर पेड़ बचाने का सन्देश दे रहे थे। कुछ लोग गीत संगीत और भाषण के माध्यम से पेड़ों को बचाने की अपील कर रहे थे।   एक स्थान पर सड़क के ऊपर चित्रकारी की जा रही थी। स्वयंसेवक आने जाने वालों से वृक्षों को बचाने के लिए बड़े कैनवास पर हस्ताक्षर करवा रहे थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                d5dd4e02-89e1-42ef-8973-19165b6b065fनेचर क्लब की तरफ से पेड़ों को बचाते हुए मास्टर प्लान के मुताबिक सड़क कैसे बनायीं जा सकती है उसका मॉडल प्रदर्शित किया गया था जिसे लोगों द्वारा बहुत सराहा गया और इस प्रकार सड़क बनाने का समर्थन किया गया।  एक स्थान पर भविष्य में पृथ्वी कैसी होगी उस द्रश्य में कटे हुए पेड़ों को प्रदर्शित करते हुए कुछ बच्चे विभिन्न कंपनियों की ऑक्सीजन बेच रहे थे और पौधों को दिखाते हुए उनके सरंक्षण का सन्देश दे रहे थे। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close