प्रेम प्रकाश ने कहा..कांग्रेस बताए आधार कार्ड में अंगूठा किसने लगवाया…उनके जैसे सरकार को सीए लागू करना ही होगा… भ्रम फैला रहे हैं सीएम..दम हो तो निवास प्रमाण पत्र बन्द करें

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-देश के एक एक नागरिक को 1955 अधिनियम के तहत नागरिकता का अधिकार है। कांग्रेस सरकार ने ही आधार कार्ड में अंगूठा लेने का चलन शुरू किया है। मुख्यमंत्री इस मुगालते में ना रहे हैं कि सीए को प्रदेश में लागू नहीं किया जा सकता है। सीएम को मालूम होना चाहिए कि कानून  संविधान के समवर्ती सूची के तहत बनाया गया है। उन्हें ही नहीं उन जैसे किसी भी सरकार को लागू करना ही होगा। कांग्रेस पार्टी भ्रम फैला रही है कि एनआरसी प्रमाण पत्र देना होगा। जबकि देश में 1955 के अनुसार ही नागरिकता का कानून लागू है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 नगर निगम बिलासपुर चुनाव प्रभारी प्रेमप्रकाश पाणडेय ने कहा कि प्रदेश के सीएम को मालूम होना चाहिए कि देश में1955 अधिनिमय के तहत ही नागरिकता हासिल है। एनआरसी में प्रमाण पत्र देने को लेकर कांग्रेस पार्टी  देश को भ्रमित कर रही है। कहते हैं कि महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में काले कानून के खिलाफ अंगूठा देने से इंकार किया था। सवाल उठता है कि आखिर आधार कार्ड में अंगूठा लेने का चलन किसने शुरू किया है। एनआरसी में नागरिकता प्रमाण पत्र के सवाल पर प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि प्रदेश के बच्चों को निवास प्रमाण जारी करने का अधिकार खत्म कर देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो भ्रम फैलाना बंद करें। क्योंकि सीए समवर्ती सूची का विषय है। इस कानून को लागू करने से कोई राज्य नहीं बच सकता है। 

                प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एनआरसी को राजनैतिक मुद्दा बनाकर एक विशेष वर्ग में भय पैदा कर रही है। देश का साम्प्रदायिक सौहार्द्ध बिगाड़ने का अभियान चला रही है। पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री गुमराह कर रहे हैं। बताना जरूरी है मुख्यमंत्री ऐसा चुनाव को ध्यान में रखकर बयान दे रहे हैं। जबकि जनता उनकी बातों को नजरअंदाज कर भाजपा को जीताएगी। 

                 मुख्यमंत्री का दावा है कि आरएसएस कार्यालय में अखण्ड भारत का नक्शा लगा है। क्या अखण्ड भारत रहने वालों को देश की नगारिकता देने को तैयार है। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पहली बात यह कि सीएम कानून में स्पष्ट है कि पाकिस्तान,बंग्लादेश, अफगानिस्तान इस्लामिक राष्ट्र हैं। यदि अल्पसंख्यक शरणार्थी बनकर यहां है तो उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी। हां अखण्ड भारत की परिकल्पना हमारी है। स्थिति परिस्थिति आएगी जब भारत एक होगा तो उस समय की स्थिति उसी के अनुरूप होगी। क्या उन्हें नागरिकता देंगे..या नहीं…प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि अखण्ड भारत का निर्माण होगा सबको अधिकार भी मिलेगा। 

                       निगम चुनाव बिलासपुर में किसकी जीत हो रही है। आपका मेयर कौन है। प्रेम प्रकाश ने सीधे जवाब नहीं देते हुए कहा कि जीत भाजपा की होगी। मेयर का एलान 23 दिसम्बर को कर दिया जाएगा।    

close