बिलासपुर—रेल प्रशासन ने स्वच्छ भारत अभियान के प्रति गंभीरता दिखाते हुए स्लीपर कोच में उपलब्ध कराया है। स्लीपर कोच में डस्टबिन उपलव्ध कराने वाला रेलवे का पहला मंडल होने का गौरव हासिल किया है। रेल प्रशासन के अनुसार 31 मार्च 2016 तक 427 कोचों में डस्टबिन उपलव्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
पर्यावरण अनुकूलन, मानवीय स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए पटरियों के क्षरण को रोकने और रेलवे सिग्नल प्रणाली को बेहतर बनाने हेतु बिलासपुर मंडल आधारित सभी कोचों में हरित बायो-टायलेट लगाने का अभियान भी चलाया है। जिसके तहत अब तक मंडल के 106 कोचों में 333 बायो-टायलेट लगाए जा चुके हैं। 20 कोचों में 80 बायोटायलेट लगाने की प्रक्रिया जारी है। 2019 तक सभी कोचों में बायो-टायलेट लगाने का बिलासपुर रेल मंडल ने एलान किया है।
बिलासपुर मंडल से शुरू होने वाली सभी चलित गाडियो में यात्रियों के सफाई संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही एवं निराकरण हेतु एसएमएस आधारित शिकायत सुविधा का प्रावधान भी किया गया है। इस सुविधा का लाभ सुबह 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक उठाया जा सकता है।