बेटिकट यात्रियों के खिलाफ किलाबंदी अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर— बिलासपुर रेल प्रशासन ने अकलतरा स्टेश में किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। 26 गाड़ियों में चलाए गए अभियान में रेल प्रशासन ने 552 मामले में करीब सवा लाख रूपए बतौर जुर्माना वसूल किया। किलाबंदी अभियान वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती रश्मि गौतम के मार्गदर्शन में चलाया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हरिता एस. और के.सी.स्वाईन के नेतृत्व में अभियान दल में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई, आरपीएफ स्टाफ ने बेटिकट यात्रियों की जमकर धरपकड़ की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   अकलतरा स्टेशन में चलाए गए किलाबन्दी टिकट चैकिग अभियान में 552 मामलों से 1,23,010 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट के 109 मामलों से 36 हजार रूपए से अधिक , अनियमित टिकट के 139 मामलों से करीब 60 हजार रूपये, बिना बुक लगेज के 294 मामलों में 26 हजार से अधिक की वसूली हुई। टिकट श्रेणी परिवर्तन और गंदगी फैलाने के मामले में भी जुर्माना वसूल किया गया।

एक दिन बंद रहेगा समपार फाटक

                     रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चांपा-नैला स्टेशन के बीच मानव सहित समपार फाटक संख्या 342 डाउन लाइन को एक दिन के लिए बंद करने का एलान किया है। फाटक में मरम्मत कार्य किया जाएगा।22 अक्टूबर शनिवार रात्रि 8 बजे से 23 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था छोटे वाहनों को खोखसा समपार और बडे वाहनों को पिसौद मार्ग से पास दिया गया है।

close